मुख्यमंत्री राहत कोष में इन्होंने दी धनराशि

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोविड-19 के दृष्टिगत न्यिंगमापा महाबुद्ध विहार, बुद्धा टेंपल क्लेमेंटाउन ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख का चेक दिया है। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड देहरादून ने 02 लाख 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। यह चेक अध्यक्ष अर्बन कॉपरेटिव बैंक राकेश ममगाई ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
आरोग्यम एजुकेशनल ट्रस्ट ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹01 लाख का चेक दिया है, यह चेक ट्रस्टी श्री संदीप केडिया ने दिया।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के उत्तराखंड अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण प्रकाश ने अपने निजी अकाउंट से ₹50 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।
ओल्ड सर्वे रोड देहरादून निवासी राकेश मंमगाई ने 01 लाख  एवं उनके पुत्र मुकेश ममगाई ने 30 हजार रुपए का चेक  मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। युधिष्ठिर कुमार मुंजाल एवं नीमा देवी ने 51 हजार तथा दिनेश नौटियाल ने 50 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *