देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वरिश्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेते हुए इस कार्य में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। प्रीतम सिंह ने विभिन्न जिलाध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से दूरभाश पर वार्ता कर राहत कार्यों में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को संज्ञान लेने को कहा।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने चन्दर नगर श्री गुरू रामराय इण्टर काॅलेज के पास उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र के 40 मजदूर परिवारों को खाद्यान्न एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आम गरीब जनता व मजदूर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है हम उनके हर सुख-दुःख में खडे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसजनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कराई जा रही सहायता से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन सेवा एवं मानव सेवा का इतिहास रहा है तथा इस राश्ट्रीय आपदा की घडी में हमें एकजुट होकर सामना करना है।
इसके उपरान्त श्री प्रीतम सिंह ने चुक्खू मोहल्ले में जरूरतमंदों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सोनिया रसोई का निरीक्षण कर रसोई के माध्यम से गरीबों के लिए कराई जा रही भोजन व्यवस्था के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। रसोई संचालकों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अवगत कराया गया कि रसोई के माध्यम से लगभग 500 पैकेट भोजन प्रतिदिन जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार, अजय सिंह, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, सोशल मीडिया विभाग के दीवान सिंह तोमर, भरत शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, जिलाध्यक्ष टिहरी राकेश राणा, मोहन काला, अर्जुन सोनकर, राजेश चैधरी, गोपाल किशन, आषु रतूड़ी, नीरज, कैलाश अग्रवाल, मनीष ममगाई, राजेन्द्र चैहान, काषी सोनकर, रिकी सोनकर, रवि शर्मा, सूर्यप्रताप राणा, अभिनन्दन शर्मा, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।