मैराथन दौड़: मुकेश व रेशमा ने मारी बाजी

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में खेल विभाग की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत एवं बालिका वर्ग में रेशमा पटेल अव्वल रही। बुधवार को मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत एवं विधायक गणोश जोशी ने रवाना किया। इस मौके पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार खेल के प्रति गंभीर है और प्रतिभावान एवं उदयमान खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत है तथा खेलों को और अधिक प्रौत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। मैराथन बिन्दाल पुल तिराहे से प्रारंभ होकर दून स्कूल, कैम्ब्रियन हॉल स्कूल, आरआईएमसी, पोस्ट आफिस तिराहा व जसवन्त सिंह ग्राउण्ड से पुन: दि दून स्कूल से होते हुए बिन्दाल तिराहे पर आकर पर आकर समाप्त हुई। बालक-बालिका वर्ग में आयोजित मैराथन दौड़ में लगभग 450 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन में बालक वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत तथा बालिका वर्ग में रेशमा पटेल ने सबसे तेज दौड लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, सचिव साडा जीसी गुणवन्त, नगर मजिस्ट्रेट सीएस मतरेलिया, उप निदेशक खेल धम्रेन्द्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल एसके कार्की, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाई, सुरेन्द्र कनवासी, दर्शन सिंह वाजवा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *