यात्रीगण कृपया ध्यान……

देहरादून। यात्रीगण कृपया ध्यान दे। कोहरे के कारण रद चल रही जनता और उज्जैन एक्सप्रेस के निरस्तीकरण का समय रेलवे ने और बढ़ा दिया है। निरस्तीकरण का समय बढ़ने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करने पर विवश होना पड़ेगा।
विदित हो कि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण रेलवे ने देहरादून से वाराणसी जाने और वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस 13 दिसंबर और उज्जैन से देहरादून और देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैन एक्सप्रेस 18 दिसंबर से रदृद कर रखी है। जनता एक्सप्रेस ने 15 और उज्जैन ने 13 फरवरी से शुरू होना थाए लेकिन अब रेलवे ने दोनों ट्रेनों के निरस्तीकरण का समय बढ़ा दिया है। देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस 31 मार्च और देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक अप्रैल तक रद रहेगी। देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैन एक्सप्रेस 27 मार्च और उज्जैन से देहरादून आने वाली उज्जैन एक्सप्रेस 29 मार्च तक रद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *