पीएम मोदी से बुरी तरह डरी हुई है कांग्रेस : भाजपा

पीएम को काले झंडे दिखाने की BJP ने की कड़ी निंदा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने की कांग्रेस की कोशिश की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सहित राज्य के कांग्रेस नेताओं द्वारा बृहस्पतिवार को पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश व उनके लिए अभद्र शब्दों के प्रयोग की कड़े शब्दों में र्भत्सना करते हुए कहा कि साफ़ हो गया कि कांग्रेस पीएम मोदी से बुरी तरह डरी हुई है और इसी बौखलाहट में कांग्रेस नेता इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। होना तो यह चाहिए था कि कांग्रेस नेता उत्तराखंड के विकास के लिए बड़ी सौग़ात लेकर आये प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते लेकिन कांग्रेस ने विरोध करके फिर दिखा दिया कि वह देश व प्रदेश में विकास की विरोधी है और उसे जनहित के कार्य पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को केवल दलाली खाने से जुड़े काम ही अच्छे लगते हैं। डॉ. भसीन ने कहा कि प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेताओं को समझ लेना चाहिए कि 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के लिए गहरा सदमा लेकर आ रहे है। उस समय उन्हें शोक व्यक्त करने हेतु इन काले कपड़ों की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *