देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आज हुए मतदान में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया है। उत्तराखण्ड में जनता के रूख से स्पष्ट हो गया है कि राज्य की पाॅचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजय होगें। उन्होंने शान्तिपूर्ण मतदान के लिए जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं व चुनाव मशीनरी को धन्यवाद दिया।
आज एक प्रेस वक्तव्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड में पाॅचों लोकसभा सीटों पर जनता के रूझान से स्पष्ट है कि राज्य की पाॅचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार देश में अन्य स्थानों पर भी भाजपानीत गठबंधन को विजय प्राप्त होगी और प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी पुनः देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष द्वारा किये गये दुष्प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकार दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा, विकास व भ्र्रश्टाचार पर प्रहार जैसे मुद्दों को महत्व दिया।
श्री भट्ट ने चुनाव उत्तराखण्ड की जनता द्वारा दिये गये सहयोग एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं कोे धन्यवाद दिया। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति भी उनकी मेहनत, लगन व सतत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव को सुव्यवस्थित और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए, निर्वाचन आयोग, सभी सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियोें व चुनाव कार्य में सहयोग कर रहे अन्य सभी व्यक्तियों को भी बधाई दी।