लॉक डाउन में छूट को लेकर मुख्य सचिव ने दिये ये निर्देश

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन के आदेश के अनुपालन को कड़ाई से लागू करने के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों, जिला अधिकारियो को निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं कि उत्तराखंड में भारत सरकार द्वारा व्यवसायिक व वाणिज्यिक गतिविधियों के संचालन के लिए सुबह 7 से 4 बजे तक का दिया है। इसके अलावा भारत सरकार के तमाम उपक्रम निगम, बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे वही सभी निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इसके अलावा 4 बजे से सुबह प्रातः 7 बजे तक सामान्य आवागमन और गैर आवश्यक क्रियाकलाप पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के  निर्देश दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *