लोकसभा चुनाव: राज्‍यपाल और सीएम समेत दिग्गजों ने किया मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए जहां सुबह से ही मतदाताओं ने वोट डाले, वहीं दिग्गजों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। सूबे की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को सुबह आठ बजे गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल ने सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है। बिना किसी प्रलोभन में आए निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्‍नी समेत डिफेन्स कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वोटिंग साइन दिखाकर जनता से की वोटिंग अपील की।


टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रीतम सिंह ने त्‍यूणी में अपने माधिकारी का प्रयोग किया। इसके बाद उन्‍होंंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भी जनता से अधिकाधिक संख्या में वोट करने की अपील की।


हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह करीब आठ बजे केंद्रीय विद्यालय कैंट रोड हाथीबड़कला में अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी आरुषि उनके साथ पहुंची और उन्‍होंने भी अपना वोटा डाला। इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लोगों में खासा उत्‍साह है। इस बार 2014 से ज्‍यादा लोगों में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र में लाइनों पर लग गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग मन बनाकर आए हैं।


महापौर सुनील उनियाल गामा और भाजपा विधायक गणेश जोशी ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वोटिंग साइन दिखाकर जनता से अधिकाधिक संख्या में वोट करने की अपील की।


योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल दादू बाग के प्राथमिक विद्यालय में और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने हरे राम इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हरिद्वार योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा देश में अच्छी और मजबूत सरकार के लिए मतदान किया जा रहा है और देश में अच्छी और मजबूत सरकार आनी चाहिए। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा और दुनिया उसे विश्व गुरु के नाम से जानेगा।

उत्तराखंड में मतदान
भाजपा विधायक एवं पूर्व मेयर विनोद चमोली ने देहरादून में परिवार संग मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वोटिंग साइन दिखाकर जनता से अधिकाधिक संख्या में वोट करने की अपील की।

उत्तराखंड में मतदान
जागर गायिका पद्मश्री बसंती विष्ट ने देहरादूून में किया अपने मतदान का प्रयोग। इसके बाद जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *