उत्‍तराखंड में 5 बजे तक 57.85 प्रतिशत मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा के लिए पहले चरण में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। लोकतंत्र के महायज्ञ उत्तराखंड में की पांचों लोकसभा सीटों पर 7856268 मतदाता कुल 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा। राज्‍य चुनाव आयोग के अनुसार 5 बजे तक सूबे में पांचों सीटों पर कुल 57.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी कई केंद्रों पर मतदान चल रहा है। इसलिए मतदान प्रतिशत में कुछ वृद्धि संभावित है।
लोकसभा के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। सुबह के समय मौसम खुशनुमा होने के चलते मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह था, जो मतदान केन्द्रों में उनकी लाइनों से साफ नजर आया। सुबह नौ बजे मतदाताओं की लम्बी कतारें दिखायी देने लगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप की तपिश तेज होती गयी, वैसे-वैसे कुछ मतदान केंद्रों में सुबह की तुलना में सन्नाटा पसरने लगा। इस दौरान दोपहर 1 बजे तक सूबे में मतदान का कुल 41.27 प्रतिशत रहा, वहीं दोपहर तीन बजे तक 46.59 फीसद मतदान हुआ। यानी 1 से 3 बजे के बीच में मत प्रतिशत महज पांच फीसदी ही बढ़ा। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने उत्तराखंड में 5 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए। पांचों सीटों पर कुल 57.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी कई केंद्रों पर मतदान चल रहा है। इसलिए मतदान प्रतिशत में कुछ वृद्धि संभावित है।
उत्‍तराखंड में सीटवार मतदान दोपहर 5 बजे तक (प्रतिशत में) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *