विधायक ने पहल कर स्टाफ संग कराया कोरोना टेस्ट

देहरादून, ( गढ़वाल का विकास न्यूज)। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने आज अपने कार्यालय में मेडिकल टीम बुलाकर अपना तथा अपने (स्टाफ) कर्मचारियों तथा उस समय कार्यालय में उपस्थित सतीश कश्यप, नीरज सेठी एवं दिनेश सती का कोरोना टेस्ट कराया सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

मेडिकल टीम में डॉक्टर अब्दुल कादिर अंसारी एवं उनके सहायक राजेश उनियाल मुख्य रूप से रहे। एक बयान जारी कर चमोली ने कहा की सभी जनप्रतिनिधियों एवं सेवा में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों का 15 दिन में एक बार रैंडम टेस्ट होना आवश्यक है सरकार को इसे अपने आवश्यक कार्य में सम्मिलित करना चाहिए क्योंकि हमारे संपर्क में प्रतिदिन दर्जनों व्यक्ति आते हैं यह उनकी तथा स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। विधायक चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को उपरोक्त कोरोना रैंडम टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *