उत्तराखंड: सोशल मीडिया में मंत्री धन सिंह रावत को बनाया गया कार्यवाहक मुख्यमंत्री

मंत्री धन सिंह रावत ने खबरों का किया खंडन, कार्यवाही करने के दिये निर्देश

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के होम क्वॉरेंटाइन के बाद सोशल मीडिया में CM के खिलाफ शुरू हुए अभियान में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री धन सिंह रावत को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के प्रस्तुत किया जा रहा हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री को लेकर खबरे वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस खबर का खंडन करते हुए इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मौजूदा उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री धन सिंह रावत को सोशल मीडिया में प्रदेश का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबरे वायरल होने लगी। इस संबंध में जैसे ही सूचना उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को हुई, तो उन्होंने तुरंत इस तरह की खबरों का खंडन किया। उनके द्वारा तुरंत सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया कड़े शब्दों में पोस्ट की गई।

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने लिखा कि ” मुझे अभी-अभी यह सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया जा रहा है जो कि बिल्कुल ही गलत है और बेहद ही निंदनीय है। मैं ऐसे लोगों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और ऐसे लोगों के खिलाफ मेरे द्वारा पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।आप सभी लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वैश्विक महामारी कोरोना के इस कठिन दौर में समय-समय पर हम से संपर्क कर रहे हैं ताकि हमारा प्रदेश इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द ठीक हो सके। मैं सभी सोशल मीडिया के मित्रों से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया इस गलत खबर को सत्य ना माने।”

वहीं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा इस संबंध में पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए हैं जिसके बाद पुलिस ऐसी झूठी खबर वायरल करने व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। इधर सीएम कार्यालय ने भी  इस बात पर आपत्ति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *