देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज जारी हेल्थ बुलेटिन में 23 नये मामले आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 929 हो गयी हैं। बुलेटिन में 98 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 23 नये मामले आने की बात कहीं गयी। इनमें 15 चंपावत जनपद में व 8 हरिद्वार जनपद के हैं। बुलेटिन में 98 कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं, जिसके बाद ठीक होने वालो की संख्या बढ़कर 200 हो गयी है।
