देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आम जनमानस को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के उद्देश्य से शमा फाउंडेशन द्वारा आगामी 22 जून को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. आई.एच. अंसारी ने बताया कि एसआरएल डाइग्नोस्टिक के सहयोग से उक्त तिथि को आजाद कालोनी गोविंदगढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से लेकर 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में थाईराइड, शुगर, क्रेटिनिन व कोलेस्ट्रोल की जांच मात्र 299 रूपये में की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से इस शिविर का अधिकाधिक संख्या मंे लाभ उठाने का आह्वान किया है।