BJP : प्रदेश कार्यसमिति में बनेगी आगे की रणनीति : अजय भटट

2 दिवसीय BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जून से
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। BJP उत्तराखण्ड की 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 व 23 जून को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम जिला पौडी़ गढ़वाल में होगी जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये जाने के साथ नयी सदस्यता अभियान की कार्य योजना को अन्तिम रूप दिया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भटट ने बताया कि 22 व 23 जून को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जायेगा और आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि 22 जून को सांय 5 बजे प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई है। अगले दिन कार्यसमिति की बैठक का प्रारम्भ प्रातः 11 बजे किया जायेगा। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शामिल होेंगे। साथ ही राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार भी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जायेगा। साथ ही ‘‘सदस्यता अभियान कार्य योजना’’ को अन्तिम रूप दिया जायेगा। यह सदस्यता अभियान प्रदेश में 6 जुलाई से प्रारम्भ होगा। सदस्यता अभियान के बारे में राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख दुष्यंत कुमार विशेष रूप से कार्यसमिति में चर्चा करेंगे। इसके अलावा जिला सदस्यता प्रमुखों, सह प्रमुखों और जिलाध्यक्षों की एक अलग बैठक होगी जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा। श्री भटट ने कहा कि भाजपा अगले माह कुछ स्थानों में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिये तैयार है। पार्टी इन चुनावों के लिये अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। इन चुनावों में भी भाजपा शानदार तरीके से जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *