शहीदो की याद में भाजयुमो जलाएगा दीये

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया। बैठक  भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने ली। जिसमे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संकट के दौरान चलाये जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में भजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल व जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश  पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सहायता कोष व अनेक सेवा कार्य जैसे मास्क वितरण, राशन सेवा गरीब बस्ती में राशन सहयोग, आरोग्य सेतु अनिवार्य डाउनलोड करवाए व आदि विषयों पर निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा को दो कार्यक्रम दिए। पहला 5 तारीख मंगलवार रात 8 बजे देश के लिए शहीद 5 जवानों को युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर 5-5 दिए जलाकर श्रंद्धाजलि देगा। दूसरा 6 तारीख बुधवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सल्फी विथ मास्क फ़ोटो या किसी कोराना वॉरियर्स के साथ अपने फेसबुक एकाउंट में अपलोड करेगा।
इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा की शहीद जवानों को युवा मोर्चा पूरे प्रदेश 10 लाख दिए जलाकर श्रंद्धाजलि देगा उन्होंने कहा पुरे प्रदेश में बूथ स्तर तक युवा मोर्चा के 2 लाख कार्यकर्ता है हर कार्यकर्ता 5-5 दीये जलायेगे उन्होंने बताया हर बूथ में युवा मोर्चा के 20-20 कार्यकर्ता है।
उन्होंने बताया कि पूरा विश्व आज कोरोना संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चीन और अमेरिका से भी बेहतर तरीके से इस महामारी से मुकाबला किया है। प्रदेश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं से पीएम केयर्स में आर्थिक मदद करने की भी अपील की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि सभी युवा साथी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें और इस संकट की घड़ी में रक्त की आवश्यकता है। इसलिए अपने स्तर पर युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *