लॉकडाउन में नवजात बच्ची का खर्चा उठाएगी पुलिस

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। हरिद्वार में लॉकडाउन के दौरान गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने वाले Uttarakhand Police के जवान अब प्रसूता के लिए मददगार बने है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविन्द रतूड़ी ने लॉकडाउन तक बच्ची के लालन पालन का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।

आपको याद होगा, हरकी पैड़ी पुलिस द्वारा 29 मार्च को जोगिया मंडी निवासी गर्भवती महिला आंचल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण हर की पैड़ी पुलिस रविवार को बच्ची के लिए कपड़े तथा बेबी केयर किट लेकर उनके घर पहुंचे तथा हरिद्वार पुलिस की नेकी की चारपाई से राशन व सब्जियां और 2100 रुपये शगुन के तौर पर दिए।

बिना सूचना के अचानक से परिजनों को राशन व बच्ची की जरूरत की सामग्री प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्नता हुई और उनके द्वारा Haridwar Police को धन्यवाद देते हुए यह आग्रह भी किया गया कि बच्ची का नाम पुलिस द्वारा ही रखा जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *