स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसो. ने सिविल अस्पताल के CMS को दी 150 पीपीई किट

रूड़की/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते जहां देश लॉक डाउन मैं है वही देश की विभिन्न स्वयं सेवी संस्था वह नगर की विभिन्न संस्थाएं कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को बचाने में लगी हुई है उनको वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए उपकरण वह जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं जिससे इस बीमारी से अपने वह इन से पीड़ित लोगों को बचा सके और जल्द से जल्द स्वस्थ कर उनको घर भेज सकें। इसी कड़ी में आज रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन ने नगर में स्थित सिविल अस्पताल के CMS को 150 पीपीई किट प्रदान कर उनको इस लड़ाई में लड़ने के लिए एक उम्मीद की किरण प्रदान की है।
रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा नगर में स्थित सिविल अस्पताल में 150 पीपीई किट को अस्पताल के सी एम एस डॉक्टर संजय कंसल को प्रदान की और वैश्विक महामारी करोना से लड़ने वह मरीजों को जल्दी स्वस्थ होने की सराहना की मौके पर मौजूद संस्था के सचिव अजय भारद्वाज ने कहा कि इस महामारी में रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है जो भी हो सका वह हर संभव कार्य संस्था कराने का प्रयास करेगी वही श्री कंसल ने संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत व धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए अपील की है कि अधिक से अधिक लोग को रक्त दान करने की अपील की जिस प्रकार इकाइयां बंद पड़ी हैं किंतु इकाइयों के स्वामी अपने परिवार, उनके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों का परिवार वह सामाजिक संस्थाओं में भी अपना सहयोग दे रहे हैं और इस महामारी से लड़ने के लिए उनके वह देश के हाथ मजबूत कर रहे हैं उनका व उनकी संस्था का मैं धन्यवाद करता हूं और आशा करता हूं कि जल्दी ही देश इस महामारी से उबर कर अपनी गति प्राप्त करें। इस मौके पर संस्था के सचिव अजय भारद्वाज सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल जी मुकुल गर्ग, मोहम्मद मुस्तकीम, नीरज सिवा विनोद शर्मा, विजय भारद्वाज, मयंक गुप्ता, रवि प्रकाश ,राजीव मित्तल, नवीन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, विकास सिंघल, विजय कुमार व अजय शर्मा आदि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *