देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड सरकार भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भवन एवं अन्य श्रमिकों के बैंक खातों में 500 रुपये डालेगी। श्रमिकों के खाते में सोमवार को यह पैसा पहुंचा दिया जाएगा। श्रम मंत्री हरक सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिये गये है। उन्होंने कहा कि यह राशि कम है, लेकिन श्रमिकों को इससे कुछ हद तक फायदा जरूर होगा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों को किसी न किसी रूप से सहारा देने की कोशिश जारी रखी जाए।
श्रम मंत्री हरक सिंह ने बताया कि इससे सरकार पर करीब 16 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। अनुमान है कि प्रदेश में इससे करीब सवा लाख श्रमिकों को फायदा पहुंचेगा। विदित हो कि उत्तर प्रदेश ने हाल ही में कोरोना के बाद ठप हुई निर्माण गतिविधियों को देखते हुए श्रमिकों को पैसा देने का एलान किया है।