DM ने जनता से किया जनता कर्फ़्यू को सफल बनाने का अनुरोध

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त जनपद वासियों से भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान पर 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ़्यू के दौरान प्रातः 07 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने-अपने घरों में रहकर जनता कर्फ़्यू को सफल बनाने का अनुरोध किया है। साथ ही जिलाधिकारी ने नोवल कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों जिनको क्वारेन्टाइन किया गया है के आवासीय परिसर में सुरक्षा की दृष्टिगत‘‘ इस घर के सदस्य घर पर ही रहें, तथा बाहरी व्यक्तियों से ना मिलें’’ की महत्वपूर्ण सूचना चस्पा किये जाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *