बहुउद्देशिय भवन का रिपयरिंग कार्य
खटीमा/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में जीरो टोरलेन्स का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में किस तरह भ्र्ष्टाचार हो रहा है उसकी बानगी खटीमा में 93 लाख की धनराशि से रिपेयर होता महाविधालय का बहुउद्देशिय भवन है। इस भवन का जो कार्य कम बजट में हो सकता है उसके लिए अधिक धनराशि स्वीकृत करने पर सवाल उठाने के साथ ही कांग्रेस व छात्र नेता सरकारी पैसे की बंदरबाट करार दे रहे है। उन्होंने इसका पुरजोर तरीके से विरोध करने की बात भी कही।
कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने उत्तराखंड में जीरो टोरलेन्स का नारा देने वाली भाजपा सरकार पर सवाल खडे करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हुए है लेकिन सरकार केवल दावें करने में लगी हुई है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार छोटे व कम बजट के कामों के लिए भी भारी भरकम धनराशि स्वीकृत कर भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि खटीमा में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय में बहुउद्देशिय भवन का कार्य सिर्फ 20 लाख में हो सकता था लेकिन सरकारी पैसों की बंदरबांट करने लिए 93 लाख रुपये पास कराकर काम किया जा रहा है।
विधालय में चल रहे बहुउद्देशिय भवन के रिपयरिंग मामले में पूर्व छात्र नेता रमेश रौतेला ने सरकारी धन की चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इस महाविधालय मे बहुउद्देशिय भवन के रिपयरिंग कार्य मे स्वीकृत हुई धनराशि को ठिकाने लगाने के लिए कार्यदायी संस्था, मंडी और ठेकेदार की मिलीभगत से कार्य को गुणवत्ताहीन किया जा रहा है। उनका कहना था कि जो राशि रिपेयर के सरकार द्वारा स्वीकृत हुई उस राशि मे नया भवन बन सकता है। उन्होंने इसका पुरजोर तरीके से विरोध करने की बात भी कही।