सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उड़े रंग गुलाल

भारतीय वैश्य महासंघ महानगर ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, अपितु रंग गुलाल भी उडते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर के हुआ आने वाले अतिथियों का द्वार पर ही मातृशक्ति द्वारा केसर गुलाल का तिलक कर स्वागत किया गया।
इला पंत द्वारा इस अवसर पर गणेश वंदना एवं पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
इस अवसर पर कलाकार सहज संगल द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया। साथ ही कनक कला केंद्र की गुरु बीना अग्रवाल जी द्वारा श्री केदारनाथ धाम में आई आपदा पर भावभीनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे देखकर सभी भावविभोर हो गए। इसके पश्चात सरिता  द्वारा गद्य भाव में होलि का दृष्टांत दिखाया। दंत कांति ने अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में समां बांध दिया। अंकिता द्वारा झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। राधिका  एवं कनिका अपने नृत्य  से सभी का मन मोह लिया। श्री राधा कृष्ण के मनमोहक नृत्य ने सभी को भक्तिमय में कर दिया। होली के मधुर गीत गाकर संदीप गुप्ता व राजेश गोयल ने वातावरण को मस्ती में कर दिया।
नव युगल को किया सम्मानित
जिन नव दंपत्ति  की  प्रथम होली थी उन सभी को मंच पर बुलाकर एक एक गुलाब का पुष्प भेंट कर उनका परिचय करवाया गया।
प्रख्यात चिकित्सकों को किया सम्मानित
पदम्श्री प्राप्त प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर योगी ऐरन एवं नर्सिंग के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मातृशक्ति श्रीमती सुनीता गोयल को मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया गया।
कवि सम्मेलन
इस अवसर पर प्रख्यात कवि राकेश जैन , जसवीर हलदर, सुबोध बाजपाई और अन्य कवियों ने होली पर एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर सभी को हास्य व सोचने पर मजबूर कर दिया।
भाईचारे व उल्लास का पर्व है होली
प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पर्व हमें ऊर्जा प्रदान करता है वह आपस में भाईचारे से रहना सिखाता है। यह पर्व आते ही चारों और एक अलग सी उमंग फैल जाती है हमें भी अपने देश में भाईचारे को कायम रखना है और एक दूसरे के साथ मिलकर अपने समाज के साथ-साथ अपने देश को भी आगे बढ़ाना है।
मथुरा वृंदावन से आई टीम ने खेली फूलों की होली
कार्यक्रम के अंत में मथुरा वृंदावन से पधारे कलाकारों की टीम ने फूलों की होली से वातावरण को उल्लास व उमंग से भर दिया चारों और पुष्पों की वर्षा हो रही थी ऐसा लग रहा था मानो होली का पर्व आज भी है।
अलग अंदाज में दी प्रस्तुति
नटखट होली के नाम से मथुरा वृंदावन की टीम ने एक अलग ही अंदाज में होली का कार्यक्रम प्रस्तुत कर देखने वालों को हैरान कर दिया।
सभी नें चटपटी चाट का लिया आनंद
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए चटपटी चाट और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल, प्रदेश संरक्षक नरेश बंसल ,महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, महिला महानगर अध्यक्ष रमा गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिंघल, महानगर कोषाध्यक्ष अजय कुमार गर्ग , के साथ ही महावीर प्रसाद गुप्ता, पुनीत मित्तल, महेश चंद गर्ग, सचिन गुप्ता, राजेश गर्ग, मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, श्याम सुंदर गोयल, राज कमल गोयल, राजीव गर्ग, धर्मपाल अग्रवाल, हरिमोहन लोहिया, हरि राम महावर, सुधीर अग्रवाल, अरुण गोयल, मातृशक्ति में सीमा राजवंशी, अरुण लता ,मिथलेश गर्ग ,अनु गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल ,वर्षा गोयल , दीपा अग्रवाल, नेहा गुप्ता ,शारदा गुप्ता अमिता गोयल, रीता गोयल, सीमा गोयल निधि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश जैन एवं विवेक अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *