उत्तराखंडः कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, शराब सस्ती करने सहित अन्य मामलों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में कांग्रेसजन गांधी पार्क के सामने एकत्र हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये में वृद्धि, विभागों में बढते भ्रश्टाचार, मंहगाई के विरूद्ध प्रदर्षन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदेश में सत्ता संभालते ही जीरो टॉलरेंस का नारा दिया गया था। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में यह साफ हो गया है कि सरकार के संरक्षण में गड़बड़ी हुई। अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद भी सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने को तैयार नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है तथा अपनी विफलता का ठीकरा राज्य की जनता के सिर फोड रही है। उन्हेांने कहा कि एक ओर बेरोजगारी के कारण राज्य के युवाओ की लाईन लम्बी होती जा रही है वहीं भाजपा सरकार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड जैसी परीक्षाओं में घोटाला कर राज्य के बेरोजगार युवा को छलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में सरकार से मिलीभगत कर नकल माफिया द्वारा एक अभ्यर्थी से 8 लाख रूपये तक वसूले गये हैं। भाजपा सरकार ने मंहगाई से आम जनता की कमर तोडकर रख दी है। मंहगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम भाजपा सरकार अपनी विफलता का बोझ आम जनता के कंधों पर बढ़ती जा रही है। जिस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के आवागमन के साधन परिवहन निगम की बसों के किराये, रसोई गैस के दामों, बिजली, पानी के करों में वृद्धि की जा रही है उससे गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ने वर्श 2020 के प्रारम्भ से ही रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में लगातर दूसरी बार भारी वृद्धि से केन्द्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि गरीब जनता के हितों से सरकार का कोई सरोकार नहीं जनता पर लगातार मंहगाई का बोझ डालकर अब उसके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है। किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। व्यापारियों का व्यापार उजड गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा षासन में समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में आन्दोलन करेगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किषोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार, ममता राकेष, पूर्व मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 संजय पालीवाल, सूर्यकान्त धस्माना, सरोजनी कैन्तूरा, अजय सिंह, महामंत्री राजेन्द्र षाह, पी.के. अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, गोदावरी थापली, लखतप बुटोला, गरिमा दसौनी, आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, गौरव चैधरी, प्रभुलाल बहुगुणा, डा0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, षोभाराम, षांति रावत, प्रणीता बडोनी, सीताराम नौटियाल, महन्त विनय सारस्वत, गिरीष पुनेड़ा, राजेश पाण्डे, नवीन पयाल, सेवादल के राजेश रस्तोगी, संदीप चमोली, भूपेन्द्र नेगी, कमर खान ताबी, राजवीर सिंह, विजय रतूड़ी, अजय रावत, संदीप कुमार, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह रावत, अरूण शर्मा, कुल्दीप चैधरी, नागेश रतूड़ी, आनन्द बहुगुणा, विपुल नौटियाल, लाखीराम बिजलवाण, महेश प्रताप सिंह, हिमांषु बिजलवाण, कलीम खान, संजय अग्रवाल, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, पार्शद रमेश कुमार मंगू, सचिन थापा, ऐतात खान, मुकीम अहमद कमलेष रमन, देवेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, अर्जुन सोनकर, धीरेन्द्र प्रधान, अर्जुन नेगी, नवीन रमोला, राहुल राणा, पुनीत कुमार, रीता रानी, राजीव सरीन, मौ0 सरताज, धर्म सोनकर, नीरज नेगी, नरेन्द्र राणा, रईस अहमद, मोहन गुरूंग, सुमेन्द्र बोहरा, मनीश कुमार, रतिष, अमृता कौशल, मोहित ग्रोबर, विवेक घिल्डियाल, अनूप पासी, विकास थापा, गोपाल क्षेत्री, अमित सोनू, संदीप कुमार, हरजीत सिंह, प्रताप असवाल, सागर गुप्ता, सलीम, मुकेश सोनकर, जगदीश सिह चैहान, आषीष अग्रवाल, जगदीष षर्मा, विपिन धामी, सुरेश, राजेश चैधरी, अषोक वर्मा,  रविन्द्र खरोला, सुनील बांगा, उदयवीर मल्ल, अनिल धीमान, गणेश डंडरियाल, सावित्री थापा, सुमित सहगल आदि षामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *