सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 27 जनवरी से

हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गुरूकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के प्राच्य विद्या संकाय में 27 जनवरी से 2 फरवरी सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन शोध प्रविधि विषय पर किया जा रहा है। जिसमें देश भर से वेद, संस्कृत, दर्शन एवं श्रद्धानंद वैदिक शोध संस्थान से जुडे वैदिक विद्वान प्रतिभाग कर शोधकार्यो के सर्वेक्षण एवं भावी दिशाओ पर मंथन करेगें। आयोजन समिति के सचिव प्रो.ब्रह्मदेव ने जानकारी देते हुए बताया की 27 जनवरी को उदघाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रूपकिशोर शास्त्री करेगें। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में हिन्दी के जाने-माने  विद्वान प्रो.विष्णुदत्त राकेश तथा प्रो.महावीर प्रतिकुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथी होगें। कार्यक्रम में प्रो.वीके. शर्मा पूर्व कुलपति गुरूकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय व प्रो.दिनेश भटट कुलसचिव गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय का सानिध्य भी प्राप्त होगा। कार्यशाला में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयो से प्रतिभाग करने वैदिक विद्वान व शोध छात्र पहुँच रहे है। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यो प्रो.संगीता मदान, डा.वीना बिश्नोई, डा.मौहर सिंह, डा.बबीता शर्मा, डा.दीनदयाल, डा.वेदव्रत, डा.भारत वेदालंकार, डा.बबलू आर्य द्वारा सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *