रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। देश का 71वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में धूमधाम से हर्शाेल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन प्रांगण में आयोजित हुए जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा राश्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया व पुलिस परेड की सलामी ली गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर अमित कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व षुभकामनाएं दी। उन्होेने नागरिको से उन्नत राश्ट्र के निर्माण हेतु आपसी तालमेल के साथ पूरी निश्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारो के साथ ही कर्तव्यो के प्रति संवेदनषील होकर कार्य करना होगा ताकि राश्ट्र उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर हो सके। जिलाधिकारी ने कहा हमारे देश के संविधान को बनाते समय हर बात का ध्यान रखा गया है। उन्होने कहा 60 देषों के संविधान का अध्ययन करते हुए भारत का संविधान बनाया गया है। उन्होने कहा हम सब सौभाग्यषाली है हम आजाद देष मे पैदा हुए है। उन्होने कहा हम सभी को केवल आज का न सोचते हुए देश के भविश्य को सोचते हुए कार्य करने होंगे। उन्होने कहा प्रत्येक व्यक्ति जल संरक्षण व जल संवर्द्धन पर मनन करते हुए उर्जा व पानी की बचत पर ध्यान दे। उन्होने कहा स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी लोग इस कार्यक्रम को मिषन के रूप मे ले।
इस अवसर पर वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दरजीत सिंह ने जनपदवासिंयो को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा हमे जो दायित्व सौंपे गये है उनका निर्वहन ईमानदारी से करते हुए प्रदेष व जनपद को हर क्षेत्र मे आगे ले जाए। इस अवसर पर परेड के साथ-साथ विभिन्न विकास विभागो द्वारा झांकियो का प्रर्दषन किया गया। विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमो व देशभक्ति के कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी भावना षाही को उनके पति अषोक षाही के षहादत पर षाॅल उढाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीडीओ मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीष चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, 31वीं वाहिनी के सेनानायक दद्न पाल सिंह, एएसपी प्रमोद कुमार, देवेन्द्र पिंचा, एसएलओ नरेष दुर्गापाल, एनएस नबियाल, एसडीएम मुक्ता मिश्र, विवेक प्रकाष सहित अनेक पुलिस अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।
इधर स्कूलों में छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किये वही क्रीडा विभाग द्वारा खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिला चिकित्सालय व कुष्ठ आश्रम में मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया गया। सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के उपरान्त संबिधान की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
जिला मुख्यालय कलक्टेªट में जिलाधिकारी डाॅ0 नीरज खैरवाल ने ध्वजारेाहण किया तथा राष्ट्रगान के उपरान्त उपस्थित लोगों को संविधान की प्रतिज्ञा दिलाई। डीएम ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के आश्रित दर्शन सिंह, प्रीत कौर, डा0 डीएन मिश्रा, विद्या देवी, सरस्वती देवी का माल्यार्पण कर व शांल उढाकर सम्मानित किया। जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों ने देश की आजादी के लिये अपनी जान गंवाई तथा देशवासियों के सामने अपने जीवन मूल्य रखे है एवं हमारा गणतंत्र इन्ही मूल्यों पर आधारित है इनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि समय,व्यक्ति की गरिमा, विश्व बन्धुत्व, सर्व धर्म समभाव, धर्म निरपेक्षता गणतंत्र का मूलमंत्र है। अपने गणतंत्र को बरकरार रखने के लिये हमें अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन करने के साथ आने वाली पीढी के लिए भी सुनहरे भविष्य का निर्माण करना भी हमारा कर्वव्य है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, प्रशिक्षु आईएएस अशोक मिश्रा, एसएलओ नरेश दुर्गापाल, एनएस नबियाल, एसडीएम मुक्ता मिश्र सहित कलक्टेªट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रगान के उपरान्त अधीनस्थों को संविधान में उल्लिखित शपथ दिलाई।