सीएम ने राज्यपाल को दी दीपावली की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को राजभवन में राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल से भेंट कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में शहर काजी देहरादून ने दीपावली के अवसर पर भेंट कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसी तरह मुख्यमंत्री से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में डीजीपी सहित वरिष्ठ आई0पी0एस0 अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर भेंट कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डी0जी0पी0 अनिल रतूड़ी, आईजी दीपम सेठ, एडीजी लाॅ एण्ड आॅर्डर अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ आई0पी0एस0 आधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *