सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्णित को किया गया सम्मानित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए वर्णित कुमार बंसल को तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
यहां गढ़ी-डाकरा क्षेत्र में गत दिवस आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए डाकरा निवासी वर्णित कुमार बंसल पुत्र डा. अनिल बंसल को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गयी। पुरस्कार के रूप में ट्राफी व पौधा दिया गया। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में वर्णित बंसल के 90 फीसदी के करीब अंक प्राप्त किये थे। मौजूदा समय में वर्णित ग्रीन लाॅन एकेडमी में अध्ययनरत है। वर्णित बंसल की माताजी श्रीमति मिनाक्षी गुप्ता (बंसल) क्षेत्र में भाजपा की वरिष्ठ नेत्रियों में शामिल है। इसके अलावा वर्णित गढ़वाल का विकास गु्रप के सम्पादक विनीत गुप्ता का भांजा है। गु्रप सम्पादक विनीत गुप्ता ने वर्णित की इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *