मलबे में दबी तीर्थयात्रियों की बस

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भूस्‍खलन होने से तीर्थयात्रियों की एक बस मलबे में दब गई। हादसे में पांच यात्रियों की मरने की आशंका है।
यह हादसा लामबगड़ में मंगलवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार तीर्थयात्री एक बस से बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान लामबगड़ के पास पहाड़ी से बस के ऊपर बोल्‍डर गिरने लगे। कुछ ही देर में बस मलबे में दब गई। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन के मुताबिक बस में 13 सवार थे। अब तक नौ घायलों को पांडुकेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इन घायलों में आठ यात्री हैं, जबकि एक जेसीबी चालक है, जो वहां बस के ऊपर आया मलबा हटाने के लिए आया था। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। कटर से वाहन को काटा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *