सोनिया और राहुल को बताया नकली गांधी

आजादी के बाद नकली गांधियों का ही कांग्रेस पार्टी पर रहा कब्जा : गुहा
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कांग्रेस पार्टी के इतिहास और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए इतिहासकर रामचंद्र गुहा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पर नकली गांधियों का ही कब्जा रहा है, जबकि महात्मा गांधी एक साल के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने सोनिया और राहुल को नकली गांधी करार दिया।
जाने माने फोटोग्राफर कमल जोशी के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कमल जोशी स्मृति व्याख्यान एवं राष्ट्रीय फोटो पत्रकारिता सम्मान समारोह में शिरकत करने दून पहुंचे इतिहासकर रामचंद्र गुहा ने महात्मा गांधी की महत्ता के दस कारण विषय में व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने देश को आजादी नहीं दिलाई बल्कि दुनिया के कई देश के लोगों के लिए यह सोच जीने का मार्ग भी बन गयी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 90 देशों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरु हुई। इनमें से 75 देश गांधी की अहिंसावादी सोच को अपनाकर आगे बढ़े। उन्होंने अहिंसा का रास्ता दुनिया को दिखायाए जो हमेशा प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि उस दौर में कांग्रेस संगठन आजादी की लडाई का एक मंच थाए गांधी जी ने इस पर राज करने की नहीं सोची। नेहरू व अन्य नेताओं के कहने पर महात्मा गांधी 1924 में अध्यक्ष बने और एक वर्ष में ही पद छोड़ दिया।
इतिहासकर रामचंद्र गुहा ने कहा कि एक वह वक्त था और एक आज का है। सोनिया गांधी जो कि नकली गांधी हैं ताउम्र कांग्रेस की कमान अपने और परिवार के हाथों में रखना चाहती हैं।राहुल गांधी का भी यही हाल है। यही हाल कमोबेश आजादी के बाद के सालों से चलता आ रहा है। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की महत्ता के कारण भी गिनाए। व्याख्यान का संचालन शेखर पाठक ने किया। द्वितीय सत्र में कमल जोशी स्मृति राष्ट्रीय फोटो पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पार्थ जोशी को फोटो पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध छायाकार एके वीर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का संचालन हेस्को निदेशक अनिल जोशी ने किया।
तीसरे सत्र में पोस्टर लोकार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कविता पोस्टर का लोकार्पण लाल बहादुर वर्मा, नरेंद्र सिंह नेगी, जहूर आलम एवं देवेंद्र नैथानी ने किया। इस दौरन यात्रा पुस्तक ‘‘चल मेरे पिट्ठू दुनिया देखें’ का भी विमोचन किया गया। गोविंद पंत राजू और अशोक पांडेय ने पुस्तक के बारे में बताया। इस सत्र का संचालन गीता गैरोला ने किया। इस मौके पर संभव नाटय़ मंच के कलाकारों ने ‘‘फट जा पंचधार’ नाटक का सुंदर मंचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *