नारेबाजी के बीच कांग्रेसियों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बाबा रामदेव द्वारा दिये गये बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन के बीच बाबा रामदेव का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव केन्द्र और राज्य सरकार के इशारे एवं अखबारों में सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा बाबा रामदेव आज देश के चुनिंदा व्यापारियोें में शामिल हैं वे बतायें कि इतने कम समय में ही हजारों करोड़ रूपया कहाॅ से कमाया हैं पहले उसका हिसाब दें। प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा को यदि राजनीति और राजनैतिक व्यक्तियों में इतनी ही रूचि है तो उन्हें खुलकर मैदान में आना चाहिए, एक सन्त के भेष में भाजपा के प्रवक्ता की भाषा शोभा नहीं देती। बाबा रामदेव को अपनी इस ओछी स्तरहीन टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, संजय भट्ट जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, प्रदीप जोशी, कमलेश रमन, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, नीनू सहगल, राजेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शोभा राम, अभिषेक सिंह, हेमा पुरोहित, नागेश रतूड़ी, विपुल नौटियाल, विनीत त्यागी, सुनित राठौर, आनन्द त्यागी, अर्जुन सोनकर, परिणीता बडौनी, शान्ति रावत, सूरज सिंह नेगी, मोहन काला, सुधीर सुनहेरा, चन्द्रकला, बाला शर्मा, देवीका रानी, सन्तोष सैनी, अनुराधा तिवाड़ी, प्रकाश नेगी, लेखराज अग्रवाल, विकास थापा अनिल बस्तनेत, राजेश चमोली, भरत शर्मा, अधीर चमोली, सीता राम नौटियाल, महेश जोशी, शिव मोहन मिश्रा, अशोक शर्मा, पुरन्जय राजभर, सूरज प्रहरी, उमेश कुमार, बी0डी0सैनी, विरेन्द्र बिष्ट, अरूण शर्मा, प्रदीप डोभाल,विनोद कुमार, रजत अग्रवाल, दिनेश कौशल आदि उपस्थित थे।