स्वच्छता व डेंगू उन्मूलन को लेकर चलाया गया अभियान

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद में द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जनपद में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाकार स्वच्छता एवं डेंगू उन्मूलन के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों में साफ-सफाई, फाॅगिंग के साथ ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर जाकर लार्वा की जांच करते हुए जिन क्षेत्रों एवं घरों में लार्वा पाया गया को भी नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 320 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 14 मोबाईल वैन के माध्यम से 123 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र में 60 ली0 दूध विक्रय किया गया।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 490 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 295 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से 336 व्यक्ति देहरादून रेलवे स्टेशन पर पंहुचे इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 336 एवं काठगोदाम हेतु 220 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 26 काल प्राप्त हुई, जिनमें 25 काॅल पास हेतु एवं 1 काल मेडिकल हेतु प्राप्त हुई। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 2139 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 27834 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
लाॅकडाउन अवधि में शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज के कोरोना वाॅरियर-
कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से),
श्री आजम खान,
प्रभारी सफाई सुपरवाईजर, नगर पालिका परिषद हरर्बटपुर दे.दून
कोविड-19, के अन्तर्गत दिये गये दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *