रुड़की/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। हिंदुस्तान के प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का इस दुनिया से चले जाना बड़ा ही दुखद है। उनके निधन पर नगर के विभिन्न राजनीतिऋयों,साहित्यकारों एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने अपना अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वह हिंदुस्तान में ही नहीं,बल्कि पूरी दुनिया में अपनी शायरी का लोहा मनवाने वाले ऐसे शायर थे, जिन्हें शायरी जगत में हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि शायरी की दुनिया में हमने एक ऐसा नायाब शायर खो दिया है जो देश और दुनिया में इंकलाबी शायर के नाम से मशहूर थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा समाजसेवी श्रीमती रश्मि चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित मनोहर लाल शर्मा, शायर अफजल मंगलौरी, पत्रकार सुभाष सैनी, कुंवर जावेद इकबाल, वाईके सिंह, इंजीनियर मुजीब मलिक, पीयूष ठाकुर, पं.राजकुमार दुखी, मुनव्वर हुसैन, जावेद अख्तर एडवोकेट, हाजी सलीम खान, हाजी नौशाद अहमद, फखरे आलम खान आदि ने उनके निधन को शायरी जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।