हल्द्वानी में ही किया जायेगा ISBT का निर्माण : CM

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में लिये गये इस निर्णय कि ‘हल्द्वानी (नैनीताल) में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निर्माण सम्बंधी समस्त निर्णयों प्रक्रियाओं को निरस्त किया गया तथा नवीन भूमि चयन करके यथा प्रक्रिया आई0एस0बी0टी0 निर्माण का प्रस्ताव पुनः मन्त्रिमण्डल में प्रस्तुत किया जाय‘ के सम्बंध में कहा है कि हल्द्वानी (नैनीताल) में ही आईएसबीटी का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये हल्द्वानी में ही उपयुक्त भूमि चिन्हित कर आई0एस0बी0टी0 का निर्माण किया जायेगा, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कतिपय समाचार पत्रों में छपे इस विषयक समाचार ‘राज्य सरकार हल्द्वानी में आईएसबीटी का निर्माण नही करना चाहती है‘ के सम्बंध में भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में ही उपयुक्त भूमि का चयन कर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आई0एस0बी0टी0) का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *