18 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चयन को लेकर BJP विधानमंडल दल की बैठक अब 19 मार्च के बजाय 20 मार्च को होगी। मीडिया व राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक कुमाऊं में 19 मार्च को होली है। ऐसे में सभी विधायकों ने देहरादून पहुंचने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद संगठन ने यह तय किया है कि 20 मार्च को देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की जाएगी।
विदित हो कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए पहले 19 मार्च तथा अब 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें भाजपा आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे। जिसमें सभी विधायकों को अनिवार्य तौर पर पहुंचने के लिए कहा गया है।