18 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।