Garhwalkavikas.com, देहरादून। आगामी विस चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी देवभूमि आएंगे। यह जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को अरविंद केजरीवाल हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह न केवल हरिद्वार में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे, अपितु उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण मीटिंग भी ली जाएगी।