कांग्रेस को लगा झटका, समर्थकों संग आप में शामिल हुए नवीन बिष्ट, कांग्रेस से रहे है पार्षद

सह प्रभारी राजीव चौधरी ने दिलाई सभी को आप की सदस्यता, कहा एकजुट होकर लडेंगे विधानसभा चुनाव garhwalkavikas.com, देहरादून। आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। आज आप प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने बल्लीवाला स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में कांग्रेस से पूर्व में दो बार पार्षद रह चुके नवीन बिष्ट सहित उनके सैकडों समर्थकों को आप पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्हें पार्टी की टोपी पहनाते हुए उनका फूल मालाएं पहनाकर विधिवत उन्हें सदस्यता दिलाई गई।

इस दौरान आप सह प्रभारी राजीव चौधरी ने नवीन बिष्ट और उनके समर्थकों का आप पार्टी में स्वागत करते हुए कहा,आप पार्टी जनता की उम्मीदों पर लगातार खरी उतर रही है और आप पार्टी का परिवार दिनों दिन तेजी से बढ रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी मिलकर कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे और हर प्रत्याशी को जिताने में पार्टी का पूरा सहयोग करेंगे। यहां की जनता बीते 21 सालों से दोनों ही दलों को देख चुकी है। दोनों ही दलों से अब जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है। लेकिन जनता अबकी बार आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आज तक किसी भी दल ने अपने काम के दम पर सत्ता हासिल नहीं की है। जबकि उनकी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल देश सेवा कर चुके हैं और अब बारी प्रदेश सेवा की है। उन्हांने कहा कि बीजेपी वाले पीएम मोदी ने नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन जनता द्वारा राज्य और केन्द्र की सरकार को वोट देने के बाद भी हालात जस के तस हैं।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी प्रदेश की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ रोजगार गांरटी का वादा कर चुकी है। हमारी सरकार बनने पर हर घर से बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ,उत्तरकाशी में एक व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। उसने अपने बच्चों को प्राइवेट से सरकारी स्कूल में डाल दिया है, जहां बच्चे की फीस भी जीरो है और पढ़ाई के साथ कोचिंग भी फ्री है जो केवल केजरीवाल जी की साफ नियत के चलते संभव हो पाया है।

वहीं आप का दामन थामने पर नवीन बिष्ट ने कहा कि आप पार्टी की सटीक नीतियों से प्रभवित होकर में आप की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। मैंने 2017 में विधानसभा का चुनाव लडा, लेकिन इस बार आप के प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाएंगे। आप ने दिल्ली को हर तरह की बेहतर सुविधा दी है। अब उत्तराखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर घर तक प्रचार के माध्यम से पुहंचाना ही उनका कार्य होगा और अपने समर्थकों के साथ मिलकर वो पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वालों में बीना देवी, संजू, पवन रावत, पंकज कुमार, मुकेश, पंडित जी, विकास, सचिन, नवीन शर्मा, जावेद भाई, धाम जी, मोनू, सुनील, कल्पना, समसीन, सोनू बिष्ट, देवांश, तुषार, आयुष रतूड़ी, लक्ष्मी थापा, हेमंत भाटिया, राज गुरुंग, विनोद, सुमन, रजत शर्मा, वरुण बिष्ट, सचिन बिष्ट, सिद्धार्थ, नीरज कुमार, हर्ष बिष्ट, वीरेंद्र शर्मा, हरीश , किशन, टिंकु, प्रदीप, कमल थापा, सूरज थापा, अम्मू, जानकी, मंगली देवी, बसंती नेगी, विनीता गुरुंग, शबाना, जीनत, सुमन, विक्की, प्रशांत थापा, निशा, आरजू सहित सैकड़ों लोगों ने आप मे शामिल हुए।

इस अवसर पर दिल्ली टीम से कवि शहनाज हिंदुस्तानी, जोनल इंचार्ज अमित कुमार,आप उपाध्यक्ष रजिया बेग,विशाल चौधरी,रविन्द्र आनंद,उमा सिसोदिया,हिमांशू पुंडीर , सुधा पटवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *