देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून अजय सिंह ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु कुल 282 बेरोजगारों द्वारा पंजीकरण किया गया जिसमें से कुल 187 साक्षात्कार में उपस्थित हुए साक्षात्कार के उपरांत विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 69 अभ्यर्थियों को चयन के उपरांत मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।