देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रगति विहार रायपुर, देहरादून निवासी 85 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य, मनोहर सिंह रावत द्वारा अपने 85वें जन्मदिन पर 85 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिये उनकी दानशीलता की भावना का आभार जताया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका शॉल भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के विरूद्ध लड़ाई में हमारे बुजुर्गों का भी निरंतर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है जो हमारे मनोबल को बढ़ाने में भी मददगार हो रहा है। इससे पूर्व भी श्री मनोहर सिंह रावत द्वारा 15 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु जमा कराई गई है।