जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 24 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 141 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 183 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 3 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 54 हो गयी है, जिनमें 29 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 24 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
जनपद में आतिथि तक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 28933 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 1512 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 297 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 74 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 88 श्रमिकों जिन्हे जैन धर्मशाला देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 170 एन-95 मास्क, 5960 ट्रिपल लेयर मास्क, 160 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, 10 सर्जिकल गलब्स, 3600 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 474 सेनिटाइजर वितरित किये गये। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक कुल 85 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 30, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 6, रायवाला चैकपोस्ट पर 15 और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 34 सैम्पल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *