मुख्यमंत्री राहत कोष में इन्होंने दी धनराशि

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कोविड-19 के दृष्टिगत शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सीताराम भट्ट, महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, देहरादून द्वारा विभिन्न दानदाताओं के माध्यम से 5 लाख 24 हजार 463 रूपये एवं 1 लाख 46 हजार 205 रूपये पीएम केयर्स फण्ड हेतु प्रदान किये।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समित द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 3 लाख 10 हजार 710 रूपये, नगर पालिका परिषद, पौड़ी के कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पौड़ी श्री यशपाल बेनाम के माध्यम से 01 दिन के वेतन की धनराशि 52 हजार रूपये प्रदान की। श्री यशपाल बेनाम द्वारा अपनी एक माह की पेंशन की धनराशि 48 हजार रूपये का चेक भी मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किया गया।
अध्यक्ष, चारधाम विकास परिषद, आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई द्वारा अध्यक्ष बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति की ओर से 11 हजार रूपये तथा बद्रीश कॉलोनी के श्री दिनेश चन्द्र काला की ओर से 2 हजार 100 रूपये की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किया।
इसके साथ ही श्री विपिन्न कुमार, जसपुर, ऊधम सिंह नगर द्वारा 11 हजार रूपये, श्री सचिन बाठला, जसपुर, ऊधमसिंह नगर द्वारा 21 हजार रूपये, श्री शुभम चौहान, जसपुर, ऊधमसिंह नगर द्वारा 5 हजार 100 रूपये, सुश्री मधु गुसांई द्वारा 25 हजार रूपये, श्री सुखवीर सिंह पुत्र श्री केम सिंह द्वारा 11 हजार रूपये, श्री यशपाल सिंह नेगी द्वारा 11 हजार रूपये, श्री पदम सिंह द्वारा 10 हजार रूपये, सुश्री शान्ति रावत द्वारा 5 हजार रूपये, श्री दिनेश कुमार द्वारा 5 हजार 100 रूपये, श्री धर्मपाल सिंह बिष्ट द्वारा 5 हजार 100 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *