अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

नैनीताल 25 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश लाल वर्मा ने 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय नैनीताल में जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

उन्होने कहा कि ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस अवसर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तुलसी आर्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी हरेंद्र गैड़ा, नाजिर बलदेव सिंह, संजय खत्री, भूपेंद्र सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *