नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित किया जाएगा गणतन्त्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम

नैनीताल 25 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। 26 जनवरी बृहस्पतिवार को 74वाॅ गणतन्त्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर मुख्य कार्यक्रम नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रातः 8:00 बजे गोलाघर मल्लीताल से गांधी चौक तल्लीताल अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों, स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रातः9:30 बजे समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहरण ,ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान तथा संकल्प का स्मरण किया गया। इसके अलावा प्रातः 10.30 बजे तल्लीताल मे गांधी चौक मे गांधी जी, डा0 अम्बेडकर, शाहीद मेजर राजेश अधिकारी, मल्लीताल मे पंडित गोविंद बल्लभ महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यापर्ण के साथ ही मुख्य कार्यक्रम सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जायेया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद की प्रभारी मंत्री,महिला एवं बाल विकास, खेल एव युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी प्रतिभाग करेगी।कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानो,सीपीयू बाइक दस्ता, डॉग स्कॉट, अग्निशमन, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी, नेवल के जवान, स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेट की प्रस्तुति देंगे इसके अलावा डेयरी ,जिला मिशन प्रबन्धक, एन०आर०एल०एम०,कृषि ,शिक्षा ,उद्यान चिकित्सा , पशुपालन,सेवायोजन , मत्स्य ,सहायक निबन्धक, सह०समि० ,रेशम,,आपदा प्रबन्धन ,जिला कार्यक्रम ,समाज कल्याण , पर्यटन,जिला ग्रामोद्योग ,उद्योग,वन विभाग , उरेडा एव चाय विकास बोर्ड, हल्द्वानी के साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा अपने अपने विभागों की सुन्दर झांकियो की प्रस्तुति दी जायेगी।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *