जरूरतमन्द बच्चों के लिए शुरु किया गया “शिक्षादान महादान” रूपी अभियान
Garhwalkavikas.com, देहरादून। अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने जरूरतमन्द बच्चों के लिए “शिक्षादान महादान” रूपी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को लेकर अरुण कुमार यादव ने बताया कि वह बच्चा जो कभी स्कूल नही देखे रोड पर कूड़े बीनने का काम करते है भीख मांगते है साथ ही वह सभी जरूरतमन्द बच्चे जो स्कूल तो जाते है पर परिवार की आर्थिक स्थिति न ठीक होने पर अपनी पढाई बीच में छोड किसी काम मे लग जाते है ऐसे बच्चों के लिए अपने सपने संस्था मदद करता आ रहा है जिससे उनके पढ़ाई में कोई बाधा न आ सके। उन्होंने बताया बहुत से ऐसे जरूरतमन्द बच्चे और भी है जो या तो कभी स्कूल नही देखे है या परिवार की आर्थिक कमजोरी की वजह से पढ़ाई छोड़ दिये है ऐसे बच्चों के लिए “शिक्षादान महादान” रूपी अभियान शुरू किया जा रहा है जिनमे यह संदेश दिया जा रहा है समाज हर व्यक्ति अपने जीवन मे कम से कम एक जरूरतमन्द बच्चे को शिक्षा के प्रति गोद जरूर ले जिससे ऐसे बच्चे अपने सपने को पूरा कर सके। देश के विकास में ऐसे बच्चे भी अपना अहम योगदान प्रदान कर सके।