उत्तराखंड: विस चुनाव से पहले BJP को झटका, काबिना मंत्री अपने विधायक बेटे समेत कांग्रेस में शामिल

Garhwalkavikas.com, देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड की सत्तारूढ़ BJP सरकार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले प्रदेश के मौजूदा काबिना मंत्री यशपाल आर्य ने अपने विधायक बेटे सहित घर वापसी कर ली है। यशपाल आर्य को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
कांग्रेस में शामिल होते ही यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को विधायिका से इस्तीफा देने का पत्र भेज दिया है, वही मंत्री के रूप में भी यशपाल आर्य ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। आपको बता दें कि यशपाल आर्य बीजेपी सरकार में परिवहन समाज कल्याण आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभागों को देख रहे थे।

एआइसीसी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की गई। यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। वहीं यशपाल आर्य पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री थे और उनके पास छह विभाग थे। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल थे। यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *