भाजपा ने कांग्रेस को दी बेवजह का दुष्प्रचार नही करने की नसीहत

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने कांग्रेस पर अनाप-शनाप बयानबाजी का आरोप लगाया और कांग्रेस को बेवजह का दुष्प्रचार नहीं करने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार ऊल- जुलुल बयानबाजी से प्रदेश की जनता में दहशत फैल रही है। कांग्रेस नेताओं के बयानों से ऐसा आभास हो रहा है कि वो कोरोना संकट से लड़ने के बजाय लोगों में भय का वातावरण बनाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि वो अपनी प्राथमिकता बताएं? कांग्रेस के लिए राज्य को कोरोना मुक्त करना उनका लक्ष्य है अथवा जनता में डर पैदा कर अराजकता फैलाना? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो भी जरूरी समझ रही है और जो प्रदेश हित में है, वे सब कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बाहर से आ रहे लोगों को क्वारंटीन करने के मुद्दे जो भी उचित समझ रही है, विशेषज्ञों व अन्य लोगों से चर्चा कर निर्णय ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *