देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के शहादत दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में स्व0 राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तहसील चैक स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में राजीव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 राजीव गांधी जी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिषाली व सम्पन्न राश्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने संविधान में संषोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्यधारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। पड़ोसी देषों से मधुर सम्बन्ध बनाने की पहल स्व0 राजीव गांधी द्वारा की गई थी।
श्री पीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है। पंचायतों की इसी मजबूती के लिए स्व0 राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में कांग्रेस द्वारा संविधान में 73वें एवं 74वें संषोधन के माध्यम से पंचायतों को और अधिक प्रभुतासम्पन्न बनाने का कार्य किया गया। स्व0 राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देष को शक्तिषाली व सम्पन्न राश्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अनेक गरीब मजदूर परिवारों को कांग्रेस की ओर से आर्थिक सहायता राशि का भी वितरण किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकानत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, नवीन जोषी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अजय सिंह, सुभाश चैधरी, मनीश खण्डूरी, लखपत बुटोला, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, प्रभुलाल बहगुणा, नवीन पयाल, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव षांति रावत, मंजुला तोमर, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कुल्दीप चाौधरी, राजेश चमोली राजेश शर्मा, दीप बोहरा, कमर खान, सुनित राठौर, अमरजीत सिंह भरत शर्मा, षोभाराम, दीवान सिंह तोमर, अष्वनी बहुगुणा,, नागेष रतूड़ी, महेश जोषी, जगदीश धीमान, धर्मसिह पंवार, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, विकास नेगी, संदीप चमोली, विजय रतूड़ी, पुश्कर सारस्वत, सूर्यप्रताप सिंह राणा, भूपेन्द्र नेगी, प्रणीता बडोनी, विषाल मौर्य, मोहन काला, सावित्री थापा, मोहित नेगी, सीताराम नौटियाल, अभिनन्दन शर्मा, जगदीष चैहान, अनुराधा तिवारी,, सुलेमान अली, अनिल बसनेत, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।