21 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड में 47 विधायकों के भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने लंबी जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री का चयन कर लिया है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान दी गयी है।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर आज विराम लग गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में BJP नेतृत्व ने प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है।