21 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। BJP विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर उत्तराखंड की कमान सौपने का निर्णय लिया गया है। धामी के एक बार फिर CM बनने की घोषणा ने गढ़वाल का विकास न्यूज़ पोर्टल की खबर पर मुहर लगा दी है।
विदित हो कि गढ़वाल का विकास न्यूज़ पोर्टल ने गत 11 मार्च को ‘ पुष्कर ही होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री’ खबर को प्रकाशित किया था, जिस पर आज BJP विधायक दल की आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय ने अपनी मुहर लगा दी है।
