भाजपा: संगठन के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियों में किया गया फेरबदल

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। BJP संगठन के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया गया हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इस बाबत राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संगठनात्मक नियुक्तियों में वी सतीश को संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी एसटी मोर्चा समन्वय, विशेष संपर्क की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल राज्य की जिम्मेदारी मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *