THDCIL ने की 50 मेगावाट के सौर विद्युत सयंत्र की सफलतापूर्वक कमीशनिंग

ऋषिकेश, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट के सौर विद्युत संयंत्र को ग्रिड के साथ सिक्रोनाइज कर दिया है। ऊर्जा का प्रवाह शुरु हो गया है और प्रोटोकोल के अनुसार विद्युत क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह लक्ष्य अपनी तय समय सीमा से एक माह पूर्व पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 50 मेगावाट की इस सौर विद्युत सयंत्र के सफलतापूर्वक सिक्रोनाइजेशन के साथ ही टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गयी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *